फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पांच फीट से अधिक नहीं होगा ताजिये की ऊंचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मोहर्रम को लेकर सोमवार को डीएम कविता मीना और एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की। इसमें निर्देश दिए कि इस बार ताजिया की ऊंचाई पांच फीट से अधिक नहीं होगी। साथ ही डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और रात्रि में कार्यक्रम की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और पारंपरिक तरीके से मनाया जाए। डीएम ने कहा कि मोहर्रम कोई नई परंपरा नहीं है। इसलिए अलम-ताजिया सिर्फ पारंपरिक मार्गों से ही निकलेंगे। ताजिया की ऊंचाई पांच फीट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ताजिये बिजली के तारों से नहीं टकराने चाहिए। जुलूस में अस्त्र-शस्त्र प्रतिबंधित है।
उन्होंने कहा कि जुलूस मार्गों पर विशेष सफाई, गड्ढे-जलभराव न हो, निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो और खराब ट्रांसफार्मर बदले जाएं। साथ ही मोबाइल ट्रांसफार्मर तैयार रहें। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था रहनी चाहिए। एम्बुलेंस और चिकित्सक जुलूस मार्ग पर तैनात रहेंगे। लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका मिलकर खराब सड़कों की मरम्मत जल्द कराएं।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि संवेदनशील जगहों पर पीएसी की तैनाती रहेगी और पुलिस बल भी तैनात रहेगा। सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन कैमरे से जुलूस की निगरानी की जाएगी। साथ ही अफवाह/भड़काऊ पोस्ट पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोग त्योहार को परंपरागत तरीके से मनाएं। समस्या हो तो जिला प्रशासन-पुलिस को तुरंत सूचना दें और भाईचारा बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें