फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए 728 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

Wed, 18 Nov 2015 02:22 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान पद और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए दूसरे और आखिरी दिन नामांकन पत्र खंड विकास कार्यालय में जमा हुए।
विज्ञापन


प्रत्याशी और समर्थकों की सुबह से शाम तक भीड़ लगी भीड़ लगी रही। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। हापुड़ के 93 गांवों में प्रधान पद के 728 और पंचायत सदस्य पद के 995 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
 
मंगलवार की सुबह से ही हापुड़ ब्लाक के 93 गांवों से प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी ट्रैक्टर ट्राली, कारों व अन्य वाहनों में सवार होकर समर्थकों के साथ मोदीनगर रोड स्थित खंड विकास कार्यालय में पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन


दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में महिला प्रत्याशी भी खंड विकास कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पहुंची।
नामांकन पत्र जमा करने का अंतिम दिन होने के कारण प्रत्याशी इसी प्रयास में थे कि जल्द से जल्द उनके नामांकन पत्र दाखिल हो जाए।

इसलिए वह समय से खंड विकास कार्यालय पहुंच गए थे। कुछ प्रत्याशियों का ऑन लाइन जाति प्रमाण पत्र न मिलने के कारण तहसील से उन्होंने लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार की रिपोर्ट लगाकर जमा कर दी।

प्रत्याशी और प्रस्तावक नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कार्यालय परिसर में पहुंचते थे जबकि समर्थक कार्यालय के बाहर सड़क पर खड़े होकर उनके लौटने का इंतजार कर रहे थे। शाम तक खंड विकास कार्यालय में मेला सा लगा रहा था।

एडीओ (पंचायत) रेनू श्रीवास्वतव ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 728 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 995 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

मोदीनगर रोड स्थित खंड विकास कार्यालय के बाहर सैकड़ों की संख्या में प्रत्याशियों के समर्थक सड़क पर खड़े होकर उनके आने का इंतजार कर रहे थे। भीड़ अधिक देख पुलिस ने उन्हें सड़क से हटाया ताकि कोई हादसा न हो जाए।
विज्ञापन


खंड विकास कार्यालय के बार चाट पकौड़ी के कई ठेले लग गए थे। प्रत्याशियों के समर्थकों की उनपर भीड़ लगी रही।

हापुड़ ब्लाक के ग्राम उबारपुर निवासी सिमरन चौधरी र्निविरोध प्रधान बनेंगी। उनके सामने किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। सिमरन जाट महासभा के अध्यक्ष चौधरी जंगबहादुर सिंह की पुत्रवधु हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें