हापुड़। जेएमएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर हीरो हुरिकेन और जिम इलेवन क्रिकेट टीम के बीच टी-20 मैच खेला गया। इसमें जिम इलेवन टीम ने दो विकेट से जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए हीरो हुरिकेन के खिलाड़ियों ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। इसमें अनमोल सिरोही ने 41 रन, अजीत सिंह ने 18 रन, प्रशांत भाटी ने 43 रन का योगदान दिया। जिम इलेवन टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए बलविंद्र सिंह ने चार ओवर में 26 रन देकर चार विकेट, बिजेंद्र ने तीन ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट और सोनू सिंह ने चार ओवर में 27 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे जिम इलेवन के खिलाड़ियों ने 19.5 ओवर में आठ विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर दो विकेट से मैच जीत लिया। इसमें बिजेंद्र ने नाबाद 65 रन, मोहित यादव ने 19 रन, राहुल ने 12 रन का योगदान दिया। हीरो हुरिकेन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रोहित ने चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट, विरेंद्र भाटी ने तीन ओवर में 18 रन देकर दो विकेट, धीरेंद्र भाटी ने 3़5 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट, प्रशांत भाटी ने चार ओवर में 32 रन देकर एक विकेट हासिल किया। मैच में बिजेंद्र को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।