फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: छात्राओं ने जाना स्वस्थ रहने का मंत्र

विज्ञापन
रामनिवास बालिका इंटर कॉलेज में योग करती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। तगासराय स्थित रामनिवास स्मारक बालिका इंटर कॉलेज में योग शिविर का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं को योग की क्रियाओं का अभ्यास कराने के साथ ही बताया कि योग से स्वस्थ बेहतर होता है। तनाव, चिंता और अवसाद से भी मुक्ति मिलती है। योग प्रशिक्षक मनीश शर्मा, योगाचार्य ज्योति रानी, प्रियंका भारद्वाज, तेजस्विनी, मोहित ने योग का महत्व समझाया।
विज्ञापन

विद्यालय की इंचार्ज सीमा ने बताया कि योग हमें संयम, अनुशासन, आत्म नियंत्रण सिखाता है। यह ध्यान और सांसों के माध्यम से हमें अपने अंदर झांकने की शक्ति देता है। विद्यार्थी के जीवन में योग का विशेष महत्व होता है, क्योंकि यह पढ़ाई में एकाग्रता और मानसिक शक्ति प्रदान करता है। योग प्रशिक्षक मनीष शर्मा ने 400 छात्राओं को योग कराया। इस अवसर पर प्रीति श्रीवास्तव, रचना, वैशाली आर्य, पूनम रानी, नीतू त्यागी, पूनम त्यागी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें