फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दो साल में ढाई गुना बढ़ा एचपीडीए का मुनाफा

Sat, 13 Dec 2025 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने आय के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पिछले दो साल में प्राधिकरण का मुनाफा ढाई गुना बढ़कर 172 से 435 करोड़ रुपये पहुंच गया है। शुक्रवार को प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने इन्वेस्ट इन हापुड़ समिट में इसकी जानकारी दी थी। इन्वेस्ट इन हापुड़ समिट 2025 कार्यक्रम में आए करीब एक हजार करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए वीसी डॉ. नितिन गौड़ ने सचिव और टाउन प्लानर को दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आनंद विहार के एच-ब्लॉक में शुक्रवार को इन्वेस्ट इन हापुड़ समिट-2025 का आयोजन किया गया। इस दौरान सुरेश खन्ना ने आय के मामले में प्राधिकरण की तारीफ करते हुए बताया कि एचपीडीए ने बेहतर योजनाओं से आय में बढ़ोतरी की है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ विकास कार्य कराने में आसानी रहती है। पिछले दो सालों में एचपीडीए का मुनाफा 172 करोड़ से बढ़कर 435 करोड़ हो गया है। इसके अलावा अलग-अलग नक्शे और क्लियरेंस से होने वाली कमाई में काफी बढ़ोतरी हुई है, जो 5.3 करोड़ से बढ़कर 26.32 करोड़ हो गई है। आज लोग प्राधिकरण की नई स्कीम हरिपुर आवासीय योजना की ओर आस लगाए बैठे हैं।
एचपीडी के वीसी (उपाध्यक्ष) डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि प्राधिकरण की योजनाओं में लोगों को सड़कें, विद्युत आपूर्ति, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और दूसरी जरूरी पब्लिक सुविधाएं जैसे कोर इंफ्रास्ट्रक्चर पर सबसे ज्यादा काम किया जा रहा है। उन्होंने प्राधिकरण के सचिव अमित कादियान और टाउन प्लानर राजीव रतन शाह के अलावा अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग करते हुए इन्वेस्ट समिट में आए प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


महाराणा प्रताप के नाम पर होगा कन्वेंशन सेंटर, 48 करोड़ से होगा निर्माण
हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण आनंद विहार के एच ब्लॉक में कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कराएगा। यह सेंटर महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम के नाम पर होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय ने अनुमति दे दी है। इसका निर्माण 17,409 वर्ग मीटर में करीब 48 करोड़ रुपये की लागत से होगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही अब इसका निर्माण शुरू होगा।
सेंटर के निर्माण व विकास कार्यों को ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट के आधार पर बनाया जाएगा। इसके साथ ही इसे मॉडर्न सिविक एमिनिटीज से लैस किया जाएगा। इसमें आधुनिक ऑडियो-विजुअल डिस्प्ले व साउंड सिस्टम, लाइटिंग सिस्टम, फायर फाइटिंग अलार्म, लिफ्ट, सोलर एनर्जी पावर प्लांट, मॉड्यूलर सिटिंग व फर्नीचर अरेंजमेंट और वाइब्रेंट इनर स्पेस सेट अप होगा। इस दो मंजिला भवन में एक साथ छह सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। सभी लोग एक साथ बैठकर प्रोजेक्टर पर कुछ भी देख सकेंगें। इसके साथ ही वीआईपी लेन, कैफेटेरिया, बेसमेंट पार्किंग, ओवन ड्राइविंग सिनेमा भी शामिल है। इसके बनने से यहां बैठकें, प्रदर्शनियां, व्यापार शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संगीत समारोह जैसे विभिन्न आयोजन किए जा सकेंगे। साथ ही जिलेवासियों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें