फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रेलवे स्टेशन पर नए साल से पूर्व बनकर तैयार हो जाएगा फुट ओवर ब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत सुंदरीकरण कार्य तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में 12 मीटर चौड़े नए फुटओवर ब्रिज (एफओबी) के शेष हिस्से का निर्माण भी प्रगति पर है। इसके लिए आवश्यक गार्डर और अन्य सामान लखनऊ से स्टेशन पहुंच गया है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों को उम्मीद है कि नए साल से पहले एफओबी का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके बाद स्टेशन पर लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियां भी लगाई जाएंगी। इससे यात्रियों को प्लेटफार्म बदलने में काफी सुविधा मिलेगी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। स्टेशन का मुख्य द्वार, टिकट काउंटर और वेटिंग हॉल जैसे कई कार्य पहले ही पूरे हो चुके हैं। चार माह पूर्व एफओबी निर्माण के पहले चरण में बाहरी छोर से प्लेटफार्म नंबर दो तक गार्डर रखे गए थे। अब सीढ़ियों के निर्माण का कार्य भी तेजी से शुरू हो गया है। अगले चरण में प्लेटफार्म नंबर चार से स्टेशन के दूसरे छोर तक गार्डर स्थापित किए जाएंगे।
एफओबी से यात्रियों को लाभ
नया एफओबी बनने से यात्रियों को प्लेटफार्म बदलने में आसानी होगी। यह स्टेशन के एक छोर से दूसरे छोर तक सुरक्षित आवागमन भी सुनिश्चित करेगा। इसके साथ ही, रेलवे लाइन के पास की कॉलोनियों में रहने वाले हजारों लोगों को भी राहत मिलेगी। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि एफओबी के शेष हिस्से का निर्माण तेजी से शुरू हो गया है। उन्होंने नए साल से पूर्व निर्माण पूरा करने का प्रयास करने की बात कही।
विज्ञापन

लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियों की सुविधा
दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर लिफ्ट भी लगाई जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, फुटओवर ब्रिज का निर्माण पूरा होने के बाद लिफ्ट लगाने का काम शुरू होगा। इससे यात्रियों को प्लेटफार्म तक पहुंचने में बहुत आसानी होगी। लिफ्ट के अलावा, यात्रियों की सुविधा के लिए स्वचालित सीढ़ियां भी स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें