फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के जलस्तर में गिरावट का सिलसिला जारी

Fri, 22 Jul 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
गंगा के जलस्तर में गिरावट का सिलसिला जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहाड़ों पर बारिश का सिलसिला धीमा पड़ने से ब्रजघाट गंगा के जलस्तर में गिरावट का क्रम जारी चल रहा है, जिससे बाढ़ की आशंका से भयभीत खादर के ग्रामीण राहत की सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन


पहाड़ों पर झमाझम बारिश का क्रम धीमा पड़ने से ब्रजघाट गंगा के जलस्तर में बुधवार को गिरावट होने कता जो सिलसिला प्रारंभ हुआ था, वह बृहस्पतिवार को भी जारी रहा।

जिससे बाढ़ आने की आशंका का खतरा कम होने से खादर क्षेत्र के 20 से भी अधिक गांवों में रहने वाले हजारों ग्रामीणों में व्याप्त बेचैनी फिलहाल दूर हो गई है। हालांकि निचले जंगल में जलभराव होने पर फसलें बर्बाद होने से उन्हें मवेशियों के चारे का संकट झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


तो वहीं कीड़े मकौड़ों का प्रकोप बढ़ने से वायरल फीवर, डायरिया, आंत्रशोथ, आई फ्लू जैसी बीमारियां तेजी से पांव पसार रही हैं।

केंद्रीय जल आयोग के कनिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा और गेज अधिकारी संत कुमार का कहना है कि 24 घंटों के भीतर गंगा के जलस्तर में दस सेंटीमीटर की गिरावट आई है, जिससे जलस्तर घटकर समुद्रतल से 198.25 मीटर के निशान पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें