हापुड़। सीबीएसई के दसवीं के परीक्षा परिणाम में कई छात्र-छात्राओं ने बेहतर अंक प्राप्त किए। विब्ग्योर पब्लिक स्कूल की छात्रा मनस्वी मित्तल ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा इसी स्कूल की छात्रा दिव्या तोमर ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दीवान पब्लिक स्कूल की छात्रा पारखी जैन ने 97.8 व गोरी वर्मा ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जबकि श्रीमति कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर काॅलेज में अलफिया ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। बेहतर अंक प्राप्त करने वालों में जश्न का माहौल रहा।
सीबीएसई की ओर से दोपहर बाद करीब चार बजे दसवीं का रिजल्ट घोषित किया गया। इसके बाद से ही छात्रों और अभिभावकों की धड़कने तेज हो गईं। रिजल्ट घोषित होने की सूचना मिलते ही स्कूल का स्टॉफ और छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचना शुरू हो गए। जिन छात्र-छात्राओं ने बेहतर अंक प्राप्त किए उनके चेहरे खिले रहे। अच्छे अंक पाने वाले छात्र छात्राओं की ओर से मिठाई वितरण का दौर शुरू हो गया। हापुड़ में श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या पारुल शर्मा ने बताया कि परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। अलफिया ने 97 फीसदी अंक प्राप्त किए, जबकि यशिका 91.4 फीसदी अंक व अलीना 87 फीसदी अंक के साथ बेहतर स्थान पर रहीं।
मेरठ रोड स्थित दीवान पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या शुभ्रा अवस्थी ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में पारखी जैन ने 97.8 फीसदी अंक प्राप्त किए, गौरी शर्मा ने 97.2 फीसदी अंक व दिव्यांग ने 96.4 अंक प्राप्त किए।
एलएन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डाॅ. आराधना वाजपेयी ने बताया कि आर्यन सैनी 94.4 फीसदी अंक प्राप्त किए, निशांत कुमार ने 94.2 फीसदी अंक और चित्रांश केन ने 93.8 फीसदी अंक प्राप्त किए।
गांव अटौला स्थित डीएम पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। हाईस्कूल के छात्र अश्विन चड्ढा ने 96 फीसदी अंक वहीं, गगन कुमार ने 94.2 फीसदी अंक औरा दक्ष शर्मा ने 93.2 फीसदी अंक प्राप्त कर किए। स्कूल चेयरमैन जितेंद्र चौधरी व प्रधानाचार्य ब्रजेश माहेश्वरी ने बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्रा अनुष्का ने सीबीएसई बोर्ड में कक्षा दसवीं में 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, साथ ही खुशी गर्ग ने 95.6 प्रतिशत व लावण्या बंसल ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। देर शाम तक बेहतर स्थान पाने छात्र छात्राओं में हर्ष का माहौल रहा।
दीवान पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड दसवीं का रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाती छात्राएं। संवाद