फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सिंभावली पीएचसी में अव्यवस्थाओं का बोलबाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव बक्सर में स्थित सिंभावली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बुधवार को अव्यवस्थाओं के बीच संचालित हो रहा है। बुधवार को पूरे दिन अस्पताल में एकमात्र स्टाफ नर्स के सहारे ही स्वास्थ्य सेवाएं चलती रहीं। जबकि कोई भी चिकित्सक अस्पताल में मौजूद नहीं रहा। चिकित्सकों की अनुपस्थिति के चलते उपचार कराने पहुंचे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सिंभावली पीएचसी में बक्सर, भोवापुर, ब्रह्मगढ़ी, मोहम्मदपुर खुडलिया समेत आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों के सौ से भी अधिक लोग उपचार कराने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन, समुचित उपचार न मिल पाने के कारण उन्हें निजी अस्पतालों और चिकित्सकों का रूख करना मजबूरी बनी हुई है। बुधवार को भी मरीजों के सामने यही स्थिति बनी। बीमार बेटी का उपचार कराने पहुंचे बक्सर के रहीमुद्दीन ने बताया कि सुबह नौ बजे वह अस्पताल पहुंच गए। जहां पर्ची बनवाने के बाद घंटो इंतजार किया, लेकिन चिकित्सक अस्पताल में नहीं पहुंचे। जिस कारण उन्हें और उनके साथ ही कई मरीजों को बिना उपचार कराए ही लौटना पड़ा। वह बेटी को निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहीं, कुछ मरीजों ने सरकारी अस्पताल में मौजूद स्टॉफ नर्स से ही दवाएं लीं। स्थानीय लोगों ने पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करने की मांग की है।

सिंभावली पीएचसी में तैनात एक चिकित्सक अवकाश पर हैं। जबकि, दूसरे चिकित्सक का अवकाश होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। जल्द ही व्यवस्था को सुचारु किया जाएगा, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। - डॉ. वेदप्रकाश, कार्यवाहक सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें