फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आबकारी विभाग ने 90 लीटर कच्ची शराब बरामद की, नष्ट कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आबकारी विभाग ने सोमवार को खादर क्षेत्र के जंगल में छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान बरामद कच्ची शराब को कब्जे में लेते हुए लहन नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक प्रियंका गुप्ता ने बताया कि सूचना के आधार पर खादर क्षेत्र के गांव चल लठीरा के जंगल में कार्रवाई की गई। जहां पर ईंख के खेत के बीचो-बीच चल रही कच्ची शराब बनाने की भट्टी पकड़ी गई।
शराब बना रहे ग्रामीण आबकारी टीम के वहां पहुंचने से पहले ही फरार होने में कामयाब हो गए। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि विभागीय टीम ने मौके से 90 लीटर तैयार कच्ची शराब बरामद की है। इसके अलावा खेत में करीब 800 लीटर लहन (शराब बनाने में प्रयुक्त कच्चा माल) भी बरामद किया गया।
विज्ञापन

शराब को कब्जे में लेकर लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। इसके अलावा क्षेत्र में शराब की विभिन्न दुकानों पर भी निरीक्षण किया गया। सेल्समैनों को निर्धारित दाम पर ही शराब की बिक्री करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें