फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एक सुपर जोन, तीन जोन और नौ सेक्टरों में बांटा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। होली पर सुरक्षा व्यवस्था व्यापक हो, इसके लिए जिले को एक सुपर जोन, तीन जोन और नौ सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा की दृष्टि से 15 क्यूआरटी, करीब 50 बैरियर लगाए गए हैं। हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की टीम पैनी निगाह रखेंगे। मिश्रित आबादी क्षेत्र की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाएगी। इससे पहले मंगलवार को भी शाम तक बाजारों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। इस दौरान बाजारों में काफी भीड़ रही और पुलिस तैनात दिखाई दी। होली पर मनचलों पर निगाह रखने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस टीम तैनात की गई है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भी पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि होली को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


-

इन स्थानों पर रहेगी विशेष निगरानी
-होली के अवसर पर जदीद चौकी, सिकंदर गेट,पक्का बाग, अतरपुरा, एसएसवी पुलिस चौकी, साइलो प्रथम, जदीद, बाईपास, ततारपुर बाईपास, फ्रीगंज रोड, गुली चौराहा, बुलंदशहर रोड सहित कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। दरअसल, रमजान को देखते हुए इस बार बार पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। ईरान अमेरिका युद्ध को लेकर भी प्रदेश भर में पहले ही अलर्ट जारी कर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें