फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जिले को 5.24 लाख तिरंगे बनाने का मिला लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिले में तैयारी शुरू हो गई है। सभी 66 विभागों को 5.24 तिरंगे बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें महिलाओं के 80 समूह भी शामिल हैं। यह महिलाएं दो लाख तिरंगे बनाएंगी। इसके लिए उन्हें प्रति तिरंगा 20 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा तिरंगा रैली, प्रदर्शनी सहित कई कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन

शासन के निर्देशों के तहत नौ से 17 अगस्त तक पूरे जिले में तिरंगा यात्रा, प्रदर्शनी, स्वच्छता अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन होगा। बृहस्पतिवार को डीएम कविता मीना और सीडीओ श्रुति शर्मा ने वीसी के माध्यम से सभी विभागों को अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। यह अभियान तीन चरणों में चलेगा।
जिला प्रशासन के अनुसार प्रथम चरण में नौ से 11 अगस्त तक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में तिरंगा राखी बनाई जाएंगी, जिन्हें आभार पत्र लिखकर डाक विभाग के माध्यम से भेजा जाएगा। दूसरे चरण में 12 व 13 अगस्त को नगर पालिका हापुड़ के सभागार में तिरंगा प्रदर्शनी, सजावट आदि होगा। स्वयं सहायता समूह की ओर से निर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। तीसरे चरण में 14 व 15 अगस्त तक सभी मकानों, सरकारी कार्यालयों और दुकानों आदि पर तिरंगे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें