फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: विभागीय पोर्टल पर दर्ज होगा ग्राम प्रधान और सचिव का डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिंभावली। अब ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव का पूरा डाटा विभागीय पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। शासन स्तर से इसको लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि 15 दिन के अंदर इस काम को पूरा कराया जाना है। इसके बाद डीपीआरओ के स्तर से इसका सत्यापन कर रिपोर्ट विभाग को भेजी जाएगी।

उच्चाधिकारियों की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि सभी ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों का पूरा डाटा विभागीय पोर्टल यूपीपीआरडी पर अपलोड किया जाए। इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करते हुए सभी का पूरा विवरण पोर्टल पर अपलोड कराया जाएगा। एडीओ पंचायत को इसका सत्यापन भी करना होगा। इसके तहत अपलोड विवरण में प्रधान और सचिव के फेस (मुख) को कैप्चर करने के बाद उसे अपनी लॉग इन से डीपीआरओ को भेजा जाएगा। इसके बाद इसका सत्यापन डीपीआरओ स्तर पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीओ पंचायत शिवम पांडेय का कहना है कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव का पूरा डाटा निर्धारित समयावधि में विभागीय पोर्टल यूपीपीआरडी पर अपलोड करने के लिए सभी सचिवों को निर्देशित कर दिया गया है। उसके बाद उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें