फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटडाउन लेकर तार जोड़ रहे संविदाकर्मी-किसान की करंट से मौत, हंगामा

Thu, 28 Jul 2016 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
संविदाकर्मी-किसान की करंट से मौत, हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शटडाउन लेकर खेत में टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन का तार जोड़ने के दौरान अचानक बिजली आपूर्ति किए जाने से करंट से झुलसकर संविदाकर्मी सहित किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे-24 पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जब आधे घंटे बाद भी कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो उग्र भीड़ ने बिजलीघर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना पर आसपास के थानों की पुलिस के साथ एडीएम और एएसपी मौके पर पहुंचे तो भीड़ ने उन्हें घेर लिया।

समझाकर मुआवजा देने पर करीब दो घंटे बाद भीड़ का गुस्सा शांत हुआ तो हाईवे पर यातायात सुचारु हो पाया। फिलहाल 27 गांवों की बिजली बृहस्पतिवार सुबह 9.30 अब तक गुल है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के सिकंदरपुर के जंगल में तीन दिन से हाईटेंशन लाइन का तार किसान राजबीर यादव के खेत में टूटकर गिरा था,
विज्ञापन


जिससे कई किसानों के नलकूपों की बिजली सप्लाई बंद थी। राजबीर का बेटा परमेंद्र (40) दो दिनों से तार की मरम्मत कराने लिए प्रयास कर रहा था। बृहस्पतिवार सुबह गांव के ही बिजली संविदाकर्मी देवेंद्र जाटव (25) को साथ लेकर जंगल में पहुंचा।

संविदाकर्मी देवेंद्र ने मोबाइल से गढ़ के बिजलीघर से शटडाउन लेकर टूटे तार की मरम्मत में जुट गया। तभी बिजलीघर के कर्मियों की लापरवाही से बिजली आपूर्ति चालू हो गई और खंभे पर चढ़ा संविदाकर्मी देवेंद्र करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया।

इसी दौरान देवेंद्र के हाथ से छूटा एचटी लाइन का तार परमेंद्र के ऊपर आकर गिर गया, जिससे झुलसकर उसकी भी मौके पर मौत हो गई। परमेंद्र को एक बेटा और बेटी है जबकि संविदा कर्मी अविवाहित था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें