फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी पिचकारी से निकलेगा जीत का रंग

Sun, 12 Mar 2017 08:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
मोदी पिचकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इस बार की होली भाजपा के लिए कुछ खास होगी। होली को और खास बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी कर ली है। होली पर कार्यकर्ता और समर्थक मोदी पिचकरी से होली खेलेंगे। बाजार से मोदी पिचकारी का पूरा स्टाक गायब है।
विज्ञापन


होली से ठीक पहले आए चुनाव परिणाम से पहले ही तय था कि होली उसी दल की होगी जिसका विधायक होगा। ऐसे में भाजपा के लिए यह होली कुछ विशेष है। बाजार में इस बार मोदी के नाम से एक खास पिचकारी आई है।

पिचकारी तो यह भी दूसरी पिचकारियों की तरह ही है, लेकिन इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगी है। इसे मोदी पिचकारी का नाम दिया गया है। बड़ी बात यह है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार में बिक रही पिचकारियों का पूरा स्टॉक ही खरीद लिया है।
विज्ञापन


जीत की घोषणा से पहले ही इन पिचकारियों की खरीदारी शुरू हो गई थी। पिचकारियों के थोक विक्रेता दुष्यंत गुप्ता ने बताया कि मोदी पिचकारी की बाजार में काफी डिमांड है। इसका अधिकतर स्टाक भाजपा कार्यकर्ताओं ने खरीद लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें