फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड चेयरमैन तक पहुंचा अंडरपास का मामला

Fri, 12 Feb 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीडीए की प्रीति विहार आवासीय योजना के पास रेलवे पुल से अंडरपास दिए जाने का मामला रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल के समक्ष पहुंच गया है।
विज्ञापन


इस रास्ते के बनने से दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर से आने वाले हजारों को लोगों का आठ किमी चक्कर और शहर के जाम से मुक्ति मिल जाएगी।

अंडरपास के बनने से वाहनों को शहर से होकर नहीं जाना पड़ेगा। सांसद राजेंद्र की मांग पर चेयरमैन समाधान का आश्वासन दिया है।

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने 11 फरवरी को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल से उनके रेल भवन दिल्ली स्थित कार्यालय में मुलाकात की।

उन्होंने बताया कि हापुड़ के तत्कालीन डीमए अजय यादव ने मंडलीय अभियंता उत्तर रेलवे परितोष गौतम को पत्र भेजा था, जिसमेें उल्लेख किया कि श्यामनगर फाटक 76सी/ई-2 हापुड़ के पास पुल नीचे से लोग कई साल से रास्ते का उपयोग करते रहे हैं।

यह मार्ग इस समय जर्जर हालत में है। लोगों की सुविधा के लिए इस मार्ग ठीक किया जाना चाहिए। इसके बाद एचपीडीए इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए तैयार हो गया, लेकिन रेलवे की भूमि के भाग में पुल के नीचे से उक्त कार्य को कराए जाने के लिए अनापत्ति प्रदान करने का अनुरोध भी डीएम ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने अभी तक एनओसी नहीं दी है। सांसद ने बताया कि हापुड़ मोदीनगर मार्ग यहां से केवल आधा किमी दूर है। मार्ग को रेलवे द्वारा बाधित कर दिया गया है। इससे हापुड़ की प्रीत विहार कालोनी और निकटवर्ती अन्य क्षेत्रों के लोगों को मोदीनगर रोड तक पहुंचने के लिए करीब आठ किमी का चक्कर काटकर जाना पड़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें