फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: राममय हुआ सराफा बाजार, आभूषणों पर छा रहे श्रीराम

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व शहर भी राममय होने लगा है। सराफा बाजार में भी इसका असर दिखाई देने लगा है। आभूषणों में चांदी के रामदरबार, सोने चांदी में श्रीराम नाम के सिक्के, पैंडिल भी श्रीराम के नाम मॉडल में तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन


सराफा कारोबारी अमित शर्मा ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर में लोगों में उत्साह है। सराफा कारोबारियों ने भी इसकी तैयारी कर ली है। बाजार में चांदी से बने राम दरबार की भी डिमांड बढ़ रही है। साथ ही श्रीराम की आकृति और नाम लिखे सोने और चांदी के सिक्कों की भी खूब मांग है।

उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे प्राण प्रतिष्ठा की तिथि नजदीक आती जा रही है, वैसे में सराफा बाजार में भी श्रीराम आकृति से जुड़े आभूषण खरीदने के लिए खरीदारों की संख्या बढ़ रही है। श्रीराम टैंपल ज्वैलरी, पेंडेट, गले के हार में भी श्रीराम के आकृति और नाम अंकित किए गए हैं।
विज्ञापन


गोपाल ज्वैलर्स के संचालक गोविंद अग्रवाल ने बताया कि चांदी से बने श्रीराम लाल दरबार की भी खूब बिक्री हो रही है। वजन के हिसाब से अलग-अलग रेटों में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें