फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पुलिस व जगत मामा गैंग के बदमाशों की मुठभेड़, घायल सहित दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। थाना कपूरपुर पुलिस की शुक्रवार की रात चेकिंग के दौरान नारायणा बंबा के पास तार चोरी करने वाले जगत मामा गैंग के बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से चोरी किए हुआ दो क्विंटल तार, घटना में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी, दो तार कटर व अवैध असलाह बरामद किया गया है।
विज्ञापन

एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार की रात थाना प्रभारी सुमित तोमर पुलिस बल के साथ नारायण बंबे के पास चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान आती हुई एक पिकअप को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा किया, जिसपर बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पिंटू पुत्र गंगादास निवासी मोहल्ला साधुनगर थाना कंकरखेड़ा मेरठ व मनोज पुत्र राज सिंह निवासी गुड़ मंडी थाना मुरादनगर गाजियाबाद के रूप में हुई है। मुठभेंड़ में पिंटू पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हुआ है, जोकि एक शातिर तार चोर है और जगत मामा गैंग का सदस्य है। दोनों पर जनपद मेरठ, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, हापुड़, गाजियाबाद आदि में करीब 12 मुकदमें दर्ज हैं। वहीं, आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जनपदों व थानों से की जा रही है। घायल बदमाश पिंटू को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके कब्जे से चोरी का दो क्विंटल तार, घटना में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी, दो पिस्टल व कारतूस और दो कटर बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें