फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बाबूगढ़-बक्सर मार्ग पर छुइया नाले के पुल की होगी मरम्मत, 37.85 लाख रुपये होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़-बक्सर मार्ग (एनएच-09 के शहरी हिस्से) पर छुइया नाले के ऊपर स्थित पुल की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए 37.85 लाख रुपये की अनुमानित लागत निर्धारित की गई है। पुल की मरम्मत होने से इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही लोक निर्माण विभाग की ओर से जिले की चार अन्य प्रमुख सड़कों की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। इन पांचों कार्यों पर करीब 2.37 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सभी कार्यों के टेंडर विभाग ने निकाले हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अनुसार, बनखंडा से उदयपुर मार्ग की विशेष मरम्मत पर 71.25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह पांचों कार्यों में सबसे अधिक लागत वाला कार्य है। वहीं, दोयमी-मुरादपुर-आगापुर-हापुड़-किठौर-असौड़ा लिंक मार्ग की विशेष मरम्मत पर 38.65 लाख रुपये, हापुड़-भटियाना मार्ग पर चितौली गेट से आंबेडकर गेट तक 43.65 लाख रुपये, एनएच-235 से कुराना मार्ग की विशेष मरम्मत के लिए 46 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पांचों कार्यों पर करीब 2. 37 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे हजारों लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। गड्ढों के कारण हो रहे हादसों पर भी रोक लगेगी।
मामले में अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह का कहना है कि सभी पांचों कार्यों की शुरूआत दिसंबर में होगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम दौर में है। पुल के कार्य के दौरान दो से तीन दिन के लिए आवागमन बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें