फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 10वीं के छात्र आशीष का था रेलवे ट्रैक पर पड़ा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे लाइन किनारे पिलर संख्या 11 के पास शुक्रवार सुबह मिले शव की पहचान कस्तला कासमाबाद निवासी दसवीं के छात्र आशीष के रूप में हुई है। आशीष शुक्रवार को गांव से ही पैदल परीक्षा देने के लिए निकला था, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन

मृ़तक के पास से प्रवेश पत्र नहीं मिला है, ऐसे में परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।
परिजनों के अनुसार, आशीष गांव के ही महावीर जैन इंटर कालेज का छात्र था और उसका परीक्षा केंद्र हापुड़ नगर के जेपी पब्लिक स्कूल में था। शुक्रवार को वह घर से परीक्षा देने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम करीब पांच बजे परिवार को घटना की जानकारी मिली। पहले शव की पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में मामा अंकित ने शिनाख्त की।
छात्र के मामा अंकित का कहना था कि मृतक के पास से न तो प्रवेश पत्र मिला और न ही परीक्षा से जुड़ा कोई दस्तावेज, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। इसके अलावा आशीष को न तो परिजनाें ने किसी प्रकार से डाटा और न ही वह किसी प्रकार के तनाव में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसा ही प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही स्पष्ट स्थिति सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें