फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गांव सलाई का दीन मोहम्मद साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात पुलिस और साइबर सेल ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर हैंडीक्राफ्ट व टेंट डेकोरेशन का सामान सस्ते दामों में उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी करने वाले शातिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी देहात क्षेत्र के गांव सलाई का रहने वाला दीन मोहम्मद है। उसके पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन व सिम कार्ड बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 4सी भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के तहत संचालित समंवय/प्रतिबिंब पोर्टल पर लंबित साइबर शिकायतों की जांच की जा रही थी। जांच में सामने आया कि बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी जितेंद्र कुमार से करीब 82 हजार रुपये व गुजरात के गांधीनगर के राणा सूरजसिंह से 96,700 रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई थी। दोनों मामलों में इंस्टाग्राम और फेसबुक पर टेंट व डेकोरेशन का सामान सस्ती कीमत पर उपलब्ध कराने का झांसा पीड़ितों को दिया गया था। पुलिस ने आईएमईआई नंबर के आधार पर लोकेशन ट्रेस करते हुए गांव सलाई क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने भाई साजिद के साथ मिलकर फर्जी फेसबुक पेज और इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाकर हैंडीक्राफ्ट व डेकोरेशन आइटम की फोटो डाउनलोड करते थे। इसके बाद ग्राहकों को व्हाट्सएप काल पर फोटो और वीडियो दिखाकर विश्वास में लिया जाता था। पुलिस के अनुसार सलीम नाम के एक युवक से इसकी ट्रेनिंग ली थी। पुलिस आरोपी के भाई और उनके दूसरे साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें