फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हाईवे किनारे ढाबे पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। थाना क्षेत्र के गांव बक्सर में नेशनल हाईवे 09 किनारे स्थित एक ढाबे पर युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बहराइच के फर्रुखपुर के गांव इंदुर निवासी मोहित (20) पुत्र धनीराम के रूप में हुई है। जो पिछले कुछ समय से ढाबे पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मोहित 26 नवंबर 2026 को अपने घर से लापता हो गए थे। जो होली से करीब दो दिन पहले ही इस ढाबे पर नौकरी करने के लिए पहुंचे थे। बुधवार को जब ढाबा मालिक प्रिंस समेत अन्य लोगों की नजर फंदे पर लटके शव पर पड़ी तो हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सुरेश कुमार और उनकी टीम ने निरीक्षण किया। इसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ढाबा हाईवे किनारे हरियाणा नंबर वन नाम से संचालित होता है, जिसके मालिक प्रिंस हैं। पुलिस ढाबा मालिक और वहां काम करने वाले अन्य कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें