फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बैंड बाजा बजाने गए व्यक्ति का शव नाले में मिला

विज्ञापन
मोदीनगर बैंड बाजा वाले शव मिलने पर जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : जिला अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम।
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के गुरुद्वारा रोड स्थित नाले में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। वहीं, पुलिस घटना को हादसा मान रही है। छानबीन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी मंगलवार सुबह गुरुद्वारा रोड पर सफाई कर रहे थे। तभी उन्हें नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सफाईकर्मियों ने मामले की जानकारी स्थानीय सभासद को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाकर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शव की शिनाख्त सुरेश कुमार (45) निवासी जगतपुरी कॉलोनी के रूप में हुई।
सुरेश कुमार के भाई महेन्द्र कुमार ने बताया कि सुरेश शादी-विवाह आदि समारोह में बैंड बाजा बजाने का काम करते थे। सोमवार रात भी सुरेश कुमार एक शादी समारोह में बैंड बाजा बजाने गए थे। उन्होंने हत्या की आशंका व्यक्त की। वहीं, पुलिस घटना को हादसा मान रही है। एसीपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें