फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रजवाहे में 40 वर्षीय दिव्यांग का उतराता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। सिखेड़ा के राजवाहे में रविवार शाम को एक 40 वर्षीय दिव्यांग का शव पानी में उतराता हुआ मिला। लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सूचना के बाद घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और कुछ ने शव को पहचानने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आशंका है कि यह हादसा या कोई अन्य कारण हो सकता है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार का कहना है कि मृतक के शरीर पर पीला स्वेटर व काला पायजामा और प्लास्टिक के जूते पहने हुए है, पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें