सिंभावली। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने थाने में दी तहरीर में बताया कि होली के दिन वह और उसकी पत्नी घर पर थे। इसी दौरान उसके ताऊ और बुआ के बेटे घर पहुंचे। जिन्होंने रंग लगाने के बहाने उसकी पत्नी से छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं जबरन कमरे में खींचकर दुष्कर्म का भी प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने पिटाई कर उसे और उसकी पत्नी को घायल कर दिया। पीड़ित ने पांचों आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।