फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एक बाद एक दो महिलाओं की उठी अर्थी,तीसरी महिला का जनाजा उठने से गांव में पसरा मातम

विज्ञापन
गांव ब्रजनाथपुर में शमशान घाट के बाहर खड़े पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के एनएच-334 मुर्शदपुर कट के पास सड़क हादसे में मृतक तीनों महिलाओं का शुक्रवार को ब्रजनाथपुर गांव में अंतिम संस्कार और दफिना हुआ। शव यात्राओं में हजारों लोग उमड़े, गांव की गलियां सूनी पड़ी रहीं। इस दौरान भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, हादसे का शिकार हुई गांव निवासी सरोज शर्मा का शव पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे गांव में पहुंचा। इसके बाद गांव निवासी सितारा का शव सुबह करीब पौने नौ बजे गांव में पहुंचा था। अंत में सुबह करीब साढ़े दस बजे हादसे का शिकार हुई गांव निवासी शारदा का शव पहुंचा।

तीनों शव को देख ग्रामीणों के आंखे नम हो गई और गांव में शोक व्याप्त हो गया। सभी के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों परिजनों को सांत्वना देने में लगे हुए थे। हादसे में शिकार हुई तीनों महिला के शव गांव में पहुंचने की खबर आसपास के गांवों में भी आग की तरह फैल गई। आसपास के ग्रामीण भी सैंकड़ों की संख्या में ब्रजनाथपुर गांव पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन


महिलाओं के शव गांव के बाहर पहुंचने पर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार भी यहां पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इसके बाद परिजनों ने सभी क्रियाओं को पूरा कर बुजुर्ग महिला सरोज शर्मा व शारदा का गांव स्थित श्मशान में अंतिम संस्कार कर दिया। इसके अलावा गांव स्थित कब्रिस्तान में गांव निवासी सितारा के शव को सुपुर्द ए खाक किया गया।

गांव ब्रजनाथपुर में शुक्रवार की सुबह जैसे गांव निवासी तीनों महिलाओं के शव गांव में पहुंचे तो गांव में मातम पसरा गया। महिलाओं के शवों को देख ग्रामीणों की आंखे नम हो गई और गांव में शोक व्याप्त हो गया। गांव की ही तीन महिलाओं की सड़क हादसे में हुई मौतों से गांव के अधिकतर घर में चूल्हे नहीं जले। महिलाओं ने अपने छोटे-छोटे बच्चों को केवल दूध ही पिलाया। गांव में चोरों तरफ मातम पसरा था और गांव की रास्ते और गलियां सुनी पड़ी थीं।

कार की टक्कर से हुई तीन महिलाओं की मौत के मामले में कार चालक पर रिपोर्ट दर्ज

सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका महिला के पुत्र मनोज कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार चालक नरेश सिंह तंवर निवासी कृष्णा कॉलोनी गली नंबर एक रोहटा रोड थाना टीपीनगन जिला मेरठ को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें