सदरपुर प्रीमियर लीग में मैच विजेता टीम को पुरस्कृत करते आयोजक। संवाद
बहादुरगढ़। क्षेत्र के गांव सदरपुर में चल रहे सदरपुर प्रीमियर लीग में मंगलवार को जनपद बुलंदशहर के गांव भगवानपुर और जनपद अमरोहा के गांव आलमपुर की क्रिकेट टीमें आमने-सामने रहीं। इस मुकाबले में भगवानपुर की टीम विजयी रही।
समिति के अध्यक्ष नितिन चौहान ने बताया कि भगवानपुर की टीम के कप्तान बंटी ने टॉस जीता। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसे सही साबित करते हुए टीम के बल्लेबाजों ने 10 रन प्रति ओवर से भी अधिक की गति से रन बनाए। भगवानपुर की टीम ने विपक्षी टीम को 129 रन का लक्ष्य दिया। जिसमें बंटी ने 34 रन की कप्तानी पारी खेली।
विपक्षी टीम के गेंदबाज और कप्तान अंशुल ने 24 रन देकर तीन विकेट लिए। लेकिन, बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी आलमपुर अमरोहा की टीम शुरूआती ओवरों में ही बिखर गई। मैन ऑफ दी मैच रोहन ने 27 रन पर दो विकेट लिए। अन्य गेंदबाजों ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की और आलमपुर की टीम को 103 रन पर ऑल आउट कर मैच अपने नाम किया।