फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अक्तूबर माह में आंशिक रूप से निरस्त रहेगी अवध असम एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। उत्तर पश्चिमी रेलवे के लालगढ़ यार्ड में आरसीसी बॉक्स सेगमेंट के निर्माण के चलते अक्तूबर माह के दूसरे सप्ताह में ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन को आंशिक रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

डिब्रूगढ़ से लालगढ़ को जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन 10 और 11 अक्तूबर को हनुमानगढ़ और लालगढ़ के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। ट्रेन का संचालन लालगढ़ के स्थान पर हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन तक ही होगा। वहीं लालगढ़ से डिब्रूगढ़ को जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस 13 और 14 अक्तूबर को लालगढ़ से हनुमानगढ़ के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव का कहना है कि लालगढ़ यार्ड में होने वाले आरसीसी बॉक्स सेग्मेंट निर्माण कार्य के चलते ट्रेन को आंशिक रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें