फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हाफिजपुर। थाना पुलिस ने चार दिन पहले शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि थाना प्रभारी प्रवीन कुमार व उनकी टीम ने फैजान निवासी गांव नवादा थाना हाफिजपुर को उसके मकान से गिरफ्तार किया। करीब तीन वर्ष पहले आरोपी ने थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से संपर्क कर उससे शादी करने का झांसा अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के पिता बीमार होने के कारण पिलखुवा के एक अस्पताल में भर्ती थे। 14 नवंबर को महिला अस्पताल में अपने पिता के देखरेख कर रही थी। इसी बीच आरोपी फैजान भी यहां पहुंचा और गांव जाने की बात महिला से कहने लगा। महिला को भी घर जाना था इसलिए वह आरोपी की कार में बैठकर चली गई। इसके बाद आरोपी गांव उबारपुर के जंगल में ले गया और अश्लील वीडियो व फोटो दिखाकर जबरन महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने महिला के वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें