फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दिल्ली रोड पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। एसएसवी डिग्री काॅलेज के पास शुक्रवार की दोपहर छात्रों के दो गुटों में आपसी विवाद के बाद मौके पर पहुंचे बाइक सवार छात्र की ओर से की गई फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से अवैध पिस्टल बरामद की है। पुलिस ने तीन दिन तक घटना को दबाए रखा।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर एसएसवी काॅलेज के बाद कुछ छात्रों में विवाद हो गया था। जिसके बाद कुछ छात्रों ने एक छात्र की पिटाई कर दी थी। जिसकी सूचना छात्र ने अपने साथी तगासराय निवासी जतिन त्यागी को दी थी। साथी के साथ बाइक पर सवार होकर पहुंचे जतिन त्यागी ने अवैध पिस्टल से ताबड़तोड़ तीन राउंड हवाई फायरिंग की थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की, लेकिन घटना को दबाए रखा।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने तगासराय निवासी जतिन त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस घटना से जुड़े बाकी आरोपियों की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें