फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी की परीक्षा 2 फरवरी को

Tue, 19 Jan 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर 2 फरवरी को टीईटी की परीक्षा संपन्न होगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची प्रशासनिक अफसरों को सौंप दी है।
विज्ञापन


इन परीक्षा केंद्रों पर 6678 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बेसिक स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए शासन ने शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया है।

इसी क्रम में जिले में 2 फरवरी को यह परीक्षा आयोजित करायी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की व्यवस्था कर ली है। 
विज्ञापन


माध्यमिक अफसरों ने 10 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची तैयार कर प्रशासनिक अफसरों को सौंप दी है। प्रशासनिक स्तर से इन परीक्षा केंद्रों का सत्यापन होगा, इसके बाद परीक्षा केंद्रों को हरी झंडी मिलेगी।

टीईटी परीक्षा संपन्न कराने के लिए टैगोर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज, श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज, श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्यालय, जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज, चौधरी ताराचंद जनता इंटर कॉलेज, आर्या कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, रामनिवास स्मारक बालिका इंटर कॉलेज, टैगोर पब्लिक इंटर कॉलेज।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें