फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नवीन मंडी में बनाई गईं अस्थायी दुकानें, आज होगी ग्रीन पटाखों की बिक्री

विज्ञापन
नवीन मंडी में पटाखे की दुकान लगाने की तैयारी करते दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। दिवाली पर ग्रीन पटाखों की बिक्री को लेकर नवीन मंडी परिसर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां अस्थायी दुकानें बनाई गई हैं। शुक्रवार को दिनभर व्यापारी दुकानों के लिए टेंट लगवाने और अन्य व्यवस्थाएं करने में जुटे रहे। इस बार व्यापारियों को पटाखों की बिक्री के लिए केवल एक दिन का समय मिलेगा। वहीं, अकेले हापुड़ में लाइसेंस बनवाने के लिए 60 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी आवेदनों को जांच और रिपोर्ट के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सात और आठ नवंबर की अनुमति दी है। इसके तहत सुबह छह से सात बजे और रात आठ से दस बजे तक ही आतिशबाजी की जा सकेगी। निर्धारित समय के अलावा पटाखे चलाने पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान मात्र ग्रीन पटाखे की जलाए जा सकते हैं। नौ नवंबर से पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध दोबारा लागू हो जाएगा।
बता दें कि हापुड़ में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दोनों दिन मिलाकर 60 आवेदन दुकान लगवाने के लिए एसडीएम सदर के कार्यालय में जमा हुए, लेकिन शुक्रवार की शाम तक सभी आवेदनों पर जांच जारी रही। इस कारण शुक्रवार को कोई दुकान नहीं लग सकी। अब शनिवार को एक दिन के लिए दुकानें लगेंगी।
विज्ञापन

मामले में एसडीएम सदर प्रेमपाल सिंह का कहना है कि लोग सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आवेदनों की जांच के बाद ही दुकानें शनिवार को लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें