फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 36 पार, मार्च में गर्मी करने लगी बेहाल

Tue, 28 Mar 2017 09:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
गर्मी करने लगी बेहाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मार्च के अंतिम सप्ताह में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। तापमान में बढ़ोतरी से लोगों के पसीने छूटने शुरू हो गए हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दोपहर में तेज धूप और गर्म हवाओं के बची गर्मी के कारण लोगों का पसीना निकलने लगा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तेज धूप और गर्मी के कारण दोपहर में सड़कें खाली दिखाई देने लगी हैं। दोपहर के समय लोग घरों से बाहर निकलने में कतराने लगे हैं। दिन ढलने के बाद भी गर्मी का सितम कम नहीं हो रहा है। रात में गर्मी के कारण लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


गर्मी के साथ-साथ मच्छरों के बढ़ते प्रकोप ने लोगों की नींद उड़ानी शुरू कर दी है। मौसम विज्ञानी मनोज आत्रेय ने बताया कि इस बार अपेक्षाकृत अधिक गर्मी पड़ने की उम्मीद है। फिलहाल गर्मी और बढ़ेगी।

उधर, चिकित्सक पराग शर्मा ने बताया कि इस मौसम में विशेष एहतियात बरतने की आवश्यकता है। लोगों को चाहिए कि वह सामान्य तापमान में रहे और एसी से परहेज करें। अन्यथा तबियत बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें