फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तेज हवाओं ने किया परेशान, तीन डिग्री बढ़ा तापमान

Mon, 03 Mar 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे गर्म होने लगा है। सोमवार को हवा की रफ्तार बढ़ने के साथ तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह तेज हवा का प्रकोप रहेगा, इसके बाद गर्मी का असर भी बढ़ेगा।
विज्ञापन


सोमवार सुबह से ही चटक धूप खिली रही, जिससे सूरज की तपिश ने लोगों को गर्मी का एहसास कराया। दिन में आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली, लेकिन तेज धूप के सामने हवा का ज्यादा असर नहीं दिखाई दिया। दोपहर को सूरज की तपिश ने अधिक परेशान किया। सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि ग्लोबल वार्मिंग के चलते प्रत्येक मौसम पर प्रभाव पड़ रहा है। इस सप्ताह के अंत तक तेज हवा का प्रकोप रहेगा, अगले सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। जिससे मार्च में ही अप्रैल माह जैसी गर्मी का असर दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें