फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तीन माह से निरस्त चल रही ट्रेनों का संचालन शुरू

Mon, 03 Mar 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोहरे के नाम पर पिछले तीन माह से निरस्त चल रही तीन जोड़ी ट्रेनों का संचालन रेलवे ने बहाल कर दिया है। वहीं दो जोड़ी ट्रेनों के फेरों में की गई कटौती को भी समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन


कोहरे के कारण रेलवे ने एक दिसंबर से 28 फरवरी तक 15059/60 लालकुआं जंक्शन से आनंद विहार के बीच चलने वाली लालकुआं एक्सप्रेस, 15621/22 कामाख्या जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल के बीच संचालित साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन निरस्त कर दिया गया था। वहीं मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन का संचालन भी निरस्त किया गया था।

इनके अलावा बनारस से नई दिल्ली के बीच संचालित काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़ से लालगढ़ के बीच चलने वाली अवध असम एक्सप्रेस के फेरों में कटौती कर दी गई थी। लालकुआं एक्सप्रेस और साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बहाल हो गया है। सात मार्च से मेमू भी पटरी पर दौड़ने लगेगी।
विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता कहना है कि कोहरे के दौरान निरस्त चल रही ट्रेनों का संचालन बहाल हो गया है, जिससे रेलयात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें