फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दो डिग्री बढ़ा तापमान, गर्मी ने किया बेहाल

Mon, 12 May 2025 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। तापमान में हो रही बढ़ोतरी के साथ गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। इसके साथ लू भी बेहाल कर रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर तेज धूप और 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए एसी, कूलर, पंखों का सहारा लेते दिखाई दिए। अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार का कहना है कि इस सप्ताह लू और भीषण गर्मी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रहेगा। ऐसे में लोग अपनी सेहत का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें