फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: न्यूतनम पारा आठ डिग्री, पछुआ हवाओं से छूटी कंपकंपी

Mon, 29 Dec 2025 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद न्यूनतम तापमान आठ डिग्री पहुंच गया और पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा दी। अगले तीन दिनों तक गलन और कोहरे से राहत की संभावना नहीं है। इसे देखते हुए 12वीं तक सभी बोर्ड के स्कूलों को एक जनवरी तक बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार नए साल पर मौसम बिगड़ने के साथ बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह भी जिले में घना कोहरा छाया रहा। हाईवे पर दृश्यता काफी कम हो गई, इस कारण वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। सर्द हवाओं और कम तापमान के चलते जनजीवन ठहर सा गया। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर में हल्की धूप खिली, लेकिन शाम ढलते ही ठंड ने कंपकपी छुड़ा दी। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव, हीटर और गर्म कपड़ों का सहारा लिया।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। अगले दो तीन दिन तक दिन और रात में भी ठंड बढ़ेगी। नए साल पर मौसम बिगड़ सकता है और बारिश का भी अनुमान है।
विज्ञापन


12 वीं तक के सभी स्कूल एक जनवरी तक बंद
कोहरे और बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने यूपी, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के 12वीं तक के स्कूल 30 दिसंबर तक बंद करने का निर्णय लिया था। लेकिन सोमवार को भी कोहरे और ठिठुरन को देखते हुए डीएम अभिषेक पांडेय ने एक जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। हालांकि अवकाश के दौरान शिक्षक और कर्मचारी स्कूलों में उपस्थित रहेंगे।

कोहरे से फसलों को नुकसान-
किसान ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि लगातार पड़ रहे कोहरे से फसलों में नुकसान हो रहा है। आलू की फसल में चेपा, ब्लाइट व झुलसा रोग लग रहा है। कोहरे के कारण सरसों की फसल में भी चेपा व फफूंदी रोग लगने की संभावना बढ़ जाती है। गेहूं की फसल के लिए पाला अधिक लाभदायक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें