फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बारिश के बाद चार डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

Sat, 12 Apr 2025 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार तक गर्मी से राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से मौसम का मिजाज बदल रहा है। शुक्रवार शाम आंधी और बारिश से मौसम में बदलाव देखने को मिला। हवा में भी ठंडक बढ़ गई है। वहीं, शनिवार शाम आंधी के साथ आई तेज बारिश से चार डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान अभी भी 18 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिला था। बारिश के बाद तापमान में गिरावट हुई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सोमवार तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है, इसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने पर लोगों को गर्मी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




आबिद अली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें