फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हापुड़ रेलवे स्टेशन को मिला ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का ठहराव

Sat, 12 Apr 2025 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गर्मियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। हालांकि हापुड़ रेलवे स्टेशन को एक स्पेशल ट्रेन का ठहराव मिला है। जबलपुर से हरिद्वार के बीच 16 अप्रैल से 26 जून के बीच यह ट्रेन चलेगी। जो अप और डाउन दिशा में 22 फेरे लगाएगी।
विज्ञापन

ट्रेनों में इन दिनों रेलयात्रियों को सीट नहीं मिल पा रही है। गर्मियों के लिए भी अभी से ही रिजर्वेशन करा लिए गए हैं, जिससे अगले दो माह तक भी ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। सद्भावना, रक्सौल, अयोध्या, पद्मावत, कांशी विश्वनाथ सहित अधिकांश ट्रेनों के स्लीपर और थर्ड एसी कोच में सीट नहीं मिल पा रही है। यात्रियों को राहत दिलाने के लिए रेलवे ने सभी मार्गों पर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। स्पेशल ट्रेन का संचालन 16 अप्रैल से शुरु होगा। जबलपुर से प्रत्येक बुधवार को चलकर हरिद्वार को जाने वाली स्पेशल ट्रेन अगले दिन बृहस्पतिवार सुबह 8:50 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट ठहराव के बाद मेरठ के लिए रवाना हो जाएगी। 25 जून तक ट्रेन 11 फेरे लगाएगी।
वहीं हरिद्वार से जबलपुर के लिए 17 अप्रैल से ट्रेन का संचालन होगा, प्रत्येक बृहस्पतिवार को ट्रेन शाम के समय हरिद्वार रेलवे स्टेशन से चलकर रात्रि 11:50 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और पांच मिनट ठहराव के बाद खुर्जा के लिए रवाना हो जाएगी। 26 जून तक ट्रेन 11 फेरे लगाएगी। यात्रियों का कहना है कि सिर्फ एक ग्रीष्मकालीन ट्रेन के ठहराव से यात्रियों को राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि गर्मियों में यात्रियों को राहत दिलाने के लिए ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। उम्मीद है अभी ओर ट्रेनों का संचालन भी होगा, जिसका ठहराव हापुड़ स्टेशन पर भी दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें