फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दिनभर चली बर्फीली हवाएं, एक डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

Wed, 31 Dec 2025 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोहरे और शीतलहर से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को दिनभर बर्फीली हवाएं चलीं और कोहरा भी छाया रहा। इससे अधिकतम तापमान भी एक डिग्री गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार साल के पहले दिन (आज) मौसम बिगड़ सकता है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से मनुष्य ही नहीं पशु पक्षियों की हालत भी खराब हो रही है। हालात ऐसे हैं कि लोग ठंड के कारण घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। दिन भर सड़कें और गांव की गलियां सूनी रहने लगी हैं। बाइक चालकों की तो ठंड ने हालत खराब कर रखी है। मौसम वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को हवा की रफ्तार बढ़कर दस किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच गई। इससे अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरकर 18 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। बृहस्पतिवार को बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें