फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बंदी रथ यात्रा का किया स्वागत

Thu, 11 Aug 2016 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
शराब बंदी के लिए निकाली जा रही रथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में प्रदेश में शराब बंदी के लिए निकाली जा रही रथ यात्रा का गुरुवार को हापुड़ व पिलखुवा में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने समाज में शराब के कारण फैली बुराईयों पर प्रकाश डालते हुए इस नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन


आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली के प्रधान ने कहा कि शराब समाज में फैल रही सभी कुरीतियों की जड़ है। युवा पीढ़ी भी नशे की आदि होती जा रही है। देश में शराब बंद कराने की लिए आर्य समाज ने आंदोलन प्रारंभ किया है।

उत्तर प्रदेश के प्रधान देवेंद्र पाल वर्मा ने कहा कि आर्य समाज समय समय पर सामाजिक बुराईयों के खिलाफ आवाज उठाता है। क्योंकि शराब के कारण देश की आधी आबादी त्रस्त है। शराब के कारण घरेलू हिंसा, बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


आर्य समाज के प्रधान आनंद प्रकाश आर्य ने कहा कि शराब बंदी आंदोलन में 16 अगस्त को धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल ने कहा कि जिले में जन जागरण कर शराब बंदी आंदोलन तेज किया जाएगा।

इस मौके पर केंद्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल आर्य के अलावा नरेंद्र आर्य, अशोक आर्य, राधारमण आर्य, अनिल कसेरे, अनिल कुमार जैन, सीएल शर्मा, संदीप आर्य, राकेश गुप्ता, सुरेंद्र कबाड़ी, सुदर्शन कंसल, अलका अग्रवाल, प्रतिभा भूषण, शकुंतला वर्मा आदि मौजूद रहीं।

उधर, पिलखुवा प्रतिनिधि के मुताबिक रथ यात्रा के यहां आगमन पर आर्य समाज ने चंडी रोड पर स्वागत किया। आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के प्रधान देवेंद्र पाल वर्मा ने कहा कि शराब बंदी आंदोलन को लेकर 16 अगस्त को तहसील स्तर,

20 अगस्त को जिला स्तर व 9 सितंबर को प्रांतीय स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर स्वामी आर्य वेश, गगंाशरण वर्मा, सुभाष चंद, श्रीनिवास, रघुवीर, गौरव व विनय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें