फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तहसीलदार और अधिवक्ताओं के बीच दूर हुआ मनमुटाव

Thu, 24 Jul 2025 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बार एसोसिएशन के 12 अधिवक्ताओं और तहसीलदार की बैठक बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद मनमुटाव खत्म हुआ और बहिष्कार वापस ले लिया गया।
विज्ञापन


अध्यक्ष संजय कंसल, सचिव वीरेंद्र सैनी सहित अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में तहसीलदार स्वाति गुप्ता से मिला। अधिवक्ता तहसीलदार की कार्यप्रणाली को लेकर खुश नहीं थे और पिछले दिनों तहसीलदार न्यायालय का कार्य बहिष्कार कर दिया था। इसके बाद अब दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। इस दौरान अधिवक्ता अनिल सिसोदिया, सुनील अग्रवाल, विकास त्यागी, सतीश चौधरी, महेंद्र सिंह, इंजार अली, रामकुमार चौधरी, जमील आदि मौजूद रहे। तहसीलदार स्वाति गुप्ता का कहना है कि बहिष्कार समाप्त हो गया है। अधिवक्ताओं को समय देते हुए उनके हर मामले को अच्छे से सुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें