हापुड़। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की 73 वीं बोर्ड बैठक शुक्रवार को को मेरठ में होगी। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में होने वाली बोर्ड बैठक में 13 प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल होंगे। इसमें आनंद विहार के ब्लॉक-एच में सालों पहले बने एमआईजी, एचआईजी आठ मंजिला अर्द्धनिर्मित फ्लैटों को केंद्र सरकार की एनबीसीसी संस्था को सौंपा जाएगा। संस्था यहां पर अपने अनुसार आगे का काम करेगी। संस्था अर्द्धनिर्मित फ्लैटों को तोड़ भी सकती है और नहीं भी। इसमें प्राधिकरण को लागत, लाभ और अन्य चार्ज मिलेंगे। इसके अलावा जोनल प्लान, वित्तीय वर्ष 2025-26 का अवलोकन, तीन जगहों पर भू-परिवर्तन आदि प्रस्ताव शामिल होंगे। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ नितिन गौड़ ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब चार बजे से मेरठ में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक होगी।