फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गड़ावली में प्रशासन ने कब्जामुक्त कराई सात सौ बीघा भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। खादर क्षेत्र के गांव गड़ावली में अवैध रूप से सरकारी भूमि पर कब्जे को तहसीलदार ने टीम के साथ पहुंचकर खाली कराया। कार्रवाई में तहसील प्रशासन टीम ने करीब सात सौ बीघा भूमि को खाली कराया है।
विज्ञापन

तहसीलदार सीमा सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिन स्थानों पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। उन्हें खाली कराने की कार्रवाई जारी है। तहसीलदार ने बताया कि गांव गड़ावली में गंगा तट की करीब 7 सौ बीघा भूमि पर अवैध रूप से कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ था। जिसमें गन्ने की बुआई कराई जा रही थी, शिकायत के आधार पर भूमि को चिन्हित कराया और शुक्रवार में खादर क्षेत्र में पहुंचकर भूमि को छह ट्रैक्टरों के माध्यम से खाली कराया। अवैध रुप से होने वाली खेती को खुर्द बुर्द कर दिया है। तहसीलदार ने बताया कि तहसील क्षेत्र में किसी भी स्थान पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। सभी राजस्व निरीक्षक और लेखपालों को सूची तैयार करने के निर्देश दिए हुए हैं, जिन स्थानों पर अवैध कब्जे हैं, सभी को पुलिस बल के साथ उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर खाली कराया जाएगा।
ग्रामीणों से हुई नोकझोंक
तहसीलदार और उनकी टीम की सदस्यों से कुछ ग्रामीण नोकझोंक करने लगे। जो भूमि पर अपना कब्जा बताकर गन्ने की फसल को नष्ट करने का विरोध करने लगे। इस दौरान पुलिस बल ने सभी को वहां से कार्रवाई की चेतावनी देकर हटा दिया। तहसीलदार ने बताया कि यदि अवैध रूप से किसी भी सरकारी भूमि पर कोई कब्जा करता है, तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें