फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पटाखे मांगने पर डांटा तो घर छोड़कर चला गया किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मीरापुर में पटाखे मांगने पर मना करने से नाराज किशोर घर से चला गया। आठ नवंबर से लापता किशोर का मंगलवार तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

मीरापुर निवासी सुनील कुमार के अनुसार उनका बेटा यश आठ नवंबर की शाम पटाखे की जिद कर रहा था। मना करने पर वह बिना बताए घर से चला गया। उन्होंने आसपास और परिचितों के यहां उसकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पिता ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। लापता यश की उम्र करीब 15 वर्ष है। वह काले रंग की जर्सी, सफेद पैंट और सफेद चप्पल पहने हुए था। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि किशोर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें