16 वर्षीय युवक शुभांशु पेट की दिक्कत से बीमार था। शनिवार को उसकी मेरठ के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। देर शाम ग्रामीणों ने गांव के ही श्मशान में उसका अंतिम संस्कार किया था। लोगों का आरोप है कि चिता को अग्नि देने के बाद ग्रामीण वापस लौट आए थे, लेकिन बाद में जाकर देखा तो चिता से किशोर का सिर गायब था।
हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला सोनपुर सोटावाली में एक किशोर की शनिवार को बीमारी के कारण में मौत हो गई। ग्रामीणों ने गांव के ही श्मशान में देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन इसी बीच मोपेड पर सवार होकर पहुंचे तीन लोग चिता से किशोर से सिर लेकर फरार हो गए, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। थाने पहुंचे परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय युवक शुभांशु पेट की दिक्कत से बीमार था। शनिवार को उसकी मेरठ के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। देर शाम ग्रामीणों ने गांव के ही श्मशान में उसका अंतिम संस्कार किया था। लोगों का आरोप है कि चिता को अग्नि देने के बाद ग्रामीण वापस लौट आए थे, लेकिन बाद में जाकर देखा तो चिता से किशोर का सिर गायब था। सुबह लोगों ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले तो मोपेड पर तीन संदिग्ध श्मशान से आते हुए रिकार्ड हुए।
घटना को लेकर क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति थी। देर शाम ग्रामीण देहात थाने पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें आशंका है कि तंत्र मंत्र की आशंका के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। मोपेड पर सवार एक बुजुर्ग भगवा वस्त्र धारण किए हुए था।
विज्ञापन
सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर पुलिस टीम लगाकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।