गढ़ के रेलवे रोड पर बाइक से स्टंट करता युवक। स्रोत वीडियो ग्रैब
गढ़मुक्तेश्वर। डिग्री कॉलेज के सामने एक पहिए पर बाइक दौड़ाने और स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।बहादुरगढ़ पुलिस ने बताया कि सर्किल में तैनात एक होमगार्ड का बेटा, गांव नवादा खुर्द निवासी आशु अपने साथी नवीन के साथ स्टंट करता नजर आया। इसमें नवीन वीडियो बना रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश करते हुए नवादा खुर्द से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई करते हुए उनकी बाइक को सीज कर दिया है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि बाइक को एक पहिए पर दौड़ाकर स्टंट करने वाले मुख्य आरोपी आशु पर बहादुरगढ़ थाने में छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज है। दोनों आरोपी वांछित चल रहे थे।