किशोरी को ले जाने वाला आरोपी दबोचा
- फोटो : Demo Pic
गढ़ नगर से बहला-फुसलाकर ले जाई गई किशोरी को पुलिस ने बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गढ़ नगर में रविदास चौक के निकट रहने वाले जीतू ने 19 नवंबर को नाजिम कॉलोनी निवासी अलीम के खिलाफ
उसकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि
मुखबिर की सूचना के आधार पर किशोरी को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।