हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका के भाई ने पड़ोसी युवक पर कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव हाजीपुर निवासी कुनाल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बहन निति को पड़ोस में रहने वाले युवक विवेक ने 21 मई 2026 को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी थी। आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद ही निति की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत में सुधार न होने पर सीएचसी सिखेड़ा में भर्ती कराया गया।