फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुक्ति धाम पर जिंदा मां को छोड़ गया बेटा, गंगा स्नान के बहाने लाया; भूखी-प्यासी रोती रहीं 70 वर्षीय भगवती

Mon, 25 May 2026 11:10 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रजघाट (हापुड़)

सार

भगवती ने बताया कि रात गहराने के बाद तट पर हजारों लोगों की भीड़ के बावजूद उन्हें डर लगने लगा। वह रातभर भूखी-प्यासी महिला घाट और आसपास के क्षेत्रों में बेटे को तलाशती रहीं। चलने में असमर्थता के कारण वह वहीं थोड़ी दूरी पर बैठ गईं। आसपास के लोगों से भी बेटे के बारे में पूछा लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका।
विज्ञापन
बुजुर्ग से बात करते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस स्थान पर भगवान शिव के गणों को महर्षि दुर्वासा के श्राप से मुक्ति मिली, उसी पवित्र स्थान पर एक बेटा अपनी मां 70 वर्ष की मां को गंगा स्नान के बहाने छोड़ गया। रविवार की शाम से बेटे के इंतजार में वृद्धा घाट पर भूखी प्यासी बैठी रहीं। सोमवार को उन्हें बिलखते हुए देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में उन्होंने अपना भगवती बताया। कहा कि बेटा कुछ ही देर में आने की बात कहकर गया था...। उन्हें भरोसा था कि बेटा आ रहा होगा।

विज्ञापन

सोमवार की दोपहर तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों ने घाट के निकट करीब 70 वर्षीय महिला को एक तख्त पर बैठकर रोते हुए देखा। वृद्ध महिला को इस तरह रोते देखकर लोग उनके पास पहुंचे। उन्होंने महिला से जानकारी लेने की कोशिश की। उन्होंने अपना नाम भगवती निवासी गाजीपुर दिल्ली बताया। उनके पति की मृत्यु काफी पहले हो चुकी है। सूचना पर पहुंची ब्रजघाट पुलिस ने भी उनसे पूछताछ की। वृद्धा ने बताया कि वह रविवार की शाम अपने बेटे के साथ ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व पर स्नान करने ब्रजघाट आई थीं। देर शाम बेटा उन्हें तख्त पर बैठाकर जल्दी ही लौटने की बात कहकर चला गया।
विज्ञापन

रात भर बेटे को तलाशती रहीं आंखें
भगवती ने बताया कि रात गहराने के बाद तट पर हजारों लोगों की भीड़ के बावजूद उन्हें डर लगने लगा। वह रातभर भूखी-प्यासी महिला घाट और आसपास के क्षेत्रों में बेटे को तलाशती रहीं। चलने में असमर्थता के कारण वह वहीं थोड़ी दूरी पर बैठ गईं। आसपास के लोगों से भी बेटे के बारे में पूछा लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका। उनके पास करीब सात सौ रुपये थे लेकिन वह खाने के लिए कुछ खरीद नहीं सकीं। बस बेटे के इंतजार में बैठकर रोती रहीं।

वृद्धा अपने परिजनों के बारे में सही जानकारी नहीं दे पा रही हैं। पुलिस ने उन्हें गंगानगरी के वृद्धाश्रम में भेज दिया है। उनके परिजनों की तलाश की जा रही है। - स्तुति सिंह, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें